विधायक ने की करारोपण अधिकारी की वकालत

कोरबा। जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद्र पटेल ने एक करारोपण अधिकारी की वकालत करते हुए उन्हें जिला अंकेक्षक के पद पर पदस्थ करने की मांग प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत विजय शर्मा से की है।
इस संबंध में मंत्री को लिखे पत्र में श्री पटेल ने कहा हे कि जेएस पैकरा सहायक आत्ररिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत पाली के पद पर वर्तमान में पदस्थ है। पूर्व में उनके द्वारा जिला पंचायत कोरबा के पंचायत विभाग में जिला अंकक्षेक के पद पर वर्ष 2014 से 2022 तक सुचारू रूप से कार्य कर चुके है। उनका कार्य व्यवहार एवं कार्यशैली बहुत अच्छा है। पूर्व में कांग्रेस काल में षणयंत्र पूर्वक अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए हटा दिया गया था। चुंकि वर्तमान में जिला अंकक्षेक का पद वर्ष 2022 से रिक्त है। अत: मांग है कि श्री पैकरा को पुन: जिला अंकक्षेक के पद पर पदस्थ करने हेतु जिलाधीश को निर्देशित करने की कृपा करे।

RO No. 13467/11