
अकलतरा। विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के बीच सादगी पूर्ण मनाया गया। समर्थको द्वारा एक सप्ताह से जन्मदिन ऐतिहासिक रुप से मनाने की तैयारी की जा रही थी किन्तु पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण राघवेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा किसी तरह का तामझाम नहीं करने का निर्देश दिया। जिससे सभी सार्वजनिक आयोजन निरस्त कर दिया गया।
इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार सिंह काम्प्लेक्स में कार्यकर्ताओं द्वारा जरुरतमंदो को राशन सामग्री वितरीत की गई। अपने जन्मदिन पर विधायक
राघवेन्द्र सिंह माता श्रीमती शुभा सिंह, पत्नी श्रीमती पल्लवी सिंह, पुत्री शिवान्जली एवं मृगान्का के साथ ग्राम बरगवां स्थित सिद्ध बजरंगबली मंदिर पहुंचें एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। उनके जन्म दिवस के अवसर पर राजेश अग्रवाल, पंकज शुक्ला चांपा, शिशिर द्विवेदी, रमेश पैगगवार , मोहम्मद इमरान खान, भविष्य चंद्राकर, संतोष सिंह बैस, धनराज सिंह चौहान, सौरभ सिंह बाबा, अमित सिंह बैस शैलेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, गगन गुरुद्वान, संतोष यादव, सुंदर पटेल, प्रकाश उईके, महेश्वर टंडन, गौरव सिंह, ध्रुव बरेठ, राजेश नायक, चमन् लाल धीवर, पीयूष प्रताप सिंह, राजेश जैन, दिनेश मिरी, प्रतिपाल सिंह, संतोष यादव, इरशाद बाबा, कन्हैया राठौर, राजेश जायसवाल, ढेला राम कैवर्त, अजय शशि जगत, द्वारिका सार्व , मनोज यादव, जवाहर दुबे मनोज, अग्रवाल रामगोपाल कौशिक, रामगोपाल रात्रे, संजय सिंह, घनश्याम लाटा, रविंद्र सिंह बैस, गोविंद देवांगन, राजा कश्यप, अर्जुन नेताम, राम कुमारी कंवर, नवल किशोर सिंह एवं व्यापारी संघ, लायंस क्लब, क्रशर उद्योग संघ, सामाजिक संस्था पहल वेल विशर फाउंडेशन सहित विभिन्न समाज के समूह, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

























