
सूरजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में वीडियोग्राफर दल को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पीसी सोनी प्राचार्य एवं श्री एसपी निषाद प्राचार्य द्वारा विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए, साक्ष्य इक_ा करने के लिए वीडियोग्राफर की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। अभ्यर्थी द्वारा ली जाने वाली चुनावी सभा में वीडियो निगरानी दल के सदस्य होने के नाते ये वीडियोग्राफर चुनावी सभा स्थल में जाते हैं और वे वहां पूरे कार्यक्रम जैसे मंच का आकार, टेंट, पंडाल, स्वागत द्वारा, माला, सजावट, जलपान, कुर्सियां, माइक, लाइट, वाहन, मंच पर उपस्थित राजनेता, अन्य व्यक्ति, भाषण के अंशों को रिकॉर्ड करते हैं जिससे अभ्यर्थी द्वारा चुनावी सभा में किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की वास्तविक व्यय की गणना किया जा सके और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों का पता लगाया जा सके। स्थैतिक निगरानी दल के सदस्य के रूप में वीडियोग्राफर चेक पोस्ट पास नियुक्त होते हैं जो वाहनों की तलाशी, जांच की वीडियोग्राफी करते हैं। वीडियोग्राफर को बताया गया कि वीडियोग्राफी में वाहन का पंजीयन नंबर, वाहन का मेक तथा वाहन में यदि संदिग्ध व्यक्ति बैठे हों तो उसे स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड किया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकार की जब्ती है तो उसके संपूर्ण कार्यवाही को रिकॉर्ड किया जाना चाहिए। यह वीडियोग्राफर उडऩ दस्ता दल के विभिन्न स्त्रोतों से मिली शिकायतों की समय सीमा में जांच करने के लिए मौके पर जाते हैं। वीडियोग्राफी द्वारा दल के मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच की समस्त कार्यवाही एवं समस्त साक्ष्य को सावधानी से रिकार्ड करते हैं। वीडियोग्राफर को निर्वाचन प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के पूर्व, मतदान दिवस, भ्रमण के दौरान साथ रखकर दौरे के सभी कार्यवाहियों को सावधानी से रिकॉर्ड करना है।




















