
वॉशिंगटन 09 जनवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि व्हाइट हाउस के एक गेट से आठ जनवरी को एक वाहन टकरा गया। हालांकि, हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। चालक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, सीक्रेट सर्विस के अधिकारी का कहना है कि घटना के कारण और तरीके की जांच की जा रही है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे एक वाहन व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी गेट से टकरा गया था।


















