कोरबा। हरदीबाजार नगर मंडल में भाजपाईयों ने फिर से शक्ति केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी शुरू कर दी है। शक्ति केंद्रों में संयोजक प्रभारी व सह संयोजक जा रहे है। 13 शक्ति केंद्रों में अलग-अलग प्रभारी बनाये गये है। आज चुलेश्वर राठौर, हरीश थरवानी, छतलाल यादव, अपने-अपने शक्ति केंद्रों में जाकर बैठक लेंगे। इसी तरह कुदमूरा नगर मंडल के 6 शक्ति केंद्रों में बैठक हो चुकी है। बाकी बचे शक्ति केंद्रों में रेणुका राठिया, लक्ष्मी श्रीवास, राजू गुप्ता बैठक लेंगे। कल उरगा नगर मंडल में भी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बैठक ली। इस दौरान फूल सिंह कंवर, प्रवीण उपाध्याय, किशन शाव, शुभम हलवाई, प्रकाश यादव ने कई सुझाव दिये।