
जांजगीर। जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर में पहली बार वार्षिक खेलकूद का आयोजन हुआ। शतरंज के फाइनल मुकाबले में अनिल राठौर कांटे ने विकास अग्रवाल को हरा कर खिताब अपने नाम किया। तुलसी बैडमिंटन हाल में बैडमिंटन का सिंगल व युगल मैच संघर्ष पूर्ण रहा। सिंगल फाइनल मैच में साकेत केशरवानी ने संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी को 21-17, 21- 18 के स्कोर हराया। इसी तरह युगल मुकाबले में अजय केशरवानी व शेखर साहू की जोड़ी ने साकेत केशरवानी व मनोज मिश्रा की जोड़ी को सीधे सेट में 21- 12, 21- 14 से हराकर खिताब जीता। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी, सचिव योगेश गोपाल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव अनिल राठौर, कोषाध्यक्ष दीपक राठौर, सह सचिव इंद्रजीत राठौर, शिव नारायण कार्यकारिणी सदस्य चेतन कोसले, दयाराम राठौर, जीके गुजराल, रेवती रमण तिवारी, लिलेश्वर रत्नाकर, विकास अग्रवाल, राजेश पांडेय, आनंद राठौर, सनत पटेल, परमेश्वर, सूरज गोस्वामी, खिलेश साहू, सन्तोष साहू, मनोज मिश्रा, विद्या राठौर, शकुंतला भारद्वाज सहित जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

























