
चंडीगढ़। एक किराये के मकान में महिलाओं के वॉशरूम में लगे गीजर में एक खूफिया कैमरा पाए जाने के बाद एक महिला और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने मामले की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि यह कैमरा कुछ दिन पहले घर में किराये पर रहने आई एक युवती द्वारा कथित तौर पर लगाया गया था, और इस घर में चार अन्य महिलाएं पहले से ही किराये पर रहती हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती ने कथित तौर पर अपने पुरुष साथी के कहने पर यह कैमरा लगाया था और उसी ने उपकरण उपलब्ध कराये थे।























