कोरबा। अब एसईसीएल में श्रमिक संगठन सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक शुरू हो गई है। कल बीकेकेएमएस की दो अलग-अलग बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर ने सदस्यता अभियान के लिए तैयार रहने कहा है। नए वर्ष से सभी इकाईयों में सदस्य बनाए जाएंगे। गेवरा में हुई बैठक में रमेश गुरुद्वान, प्रीतम राठौर, मदन सिंह, वीरेंद्र राठौर, कुलदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जबकि कुसमुंडा में हुई बैठक में अमिया मिश्रा, हिरेंद्र चंद्रा, रंजय सिंह ने मिलकर रणनीति बनाई। कोरबा पश्चिम क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए एसईकेएमस के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस क्षेत्र के अशोक सिंह, उदेश्वर नायक, अजीत सिंह, रमेश परिहार, श्यामसुंदर सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इस क्षेत्र में एसकेएमएस काफी मजबूत स्थिति में है। यहां पर कृष्णा तिवारी, प्रमोदधर दीवान, ऋषभ सिंह, संजय सिंह, सुरेश श्रीवास सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं। एचएमएस के सुरेंद्र मिश्रा भी लगातार इस क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं।