
कोरबा। कल एसईकेएमसी की बैठक गेवरा कार्यालय में आयोजित की गई। यहां पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी के जन्मदिन पर केक काटते हुए सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर गोपाल यादव डीके मिश्रा व विकास शुक्ला ने एक स्वर में कहा कि कार्यकर्ता हर विभागों में जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए श्रमिकों के समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते इस बार सदस्य संख्या में इजाफा होना लाजिमी है। प्रोजेक्ट के छंदराम राठौर, अनिल राठौर, सूर्यकांत पाटले, धरम सिंह कंवर, एलीन एक्का ने भी अपने-अपने विचार रखे। कोरबा कार्यालय में डॉ. संजीवा रेड्डी के जन्मदिन पर केक काटे, यहां पर केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा, एस मूर्ति, भागवत सिंह, प्रमोद बेनर्जी, नवीन सिंह, दिनेश साहू, अब्दुल माजिद, गिरवर राठौर, मनोज कटेलिहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कोरबा पश्चिम में भी एसईकेएमसी के संदीप राय, अशोक सिंह, अजीत सिंह, उदेश्वर नायक, रमेश परिहार, श्याम सुंदर सिंह, अशोक मंडल, रामकुमार कौशिक, शिवशंकर शुक्ला, सतीश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनायी।