श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में दिखा भक्तों में अपार श्रद्धा

जांजगीर चांपा। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर जांजगीर चांपा जिले में भी राम भक्तों में भारी उत्साह देखा गया ,जहां जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण, अकलतरा, पामगढ़, जांजगीर, चांपा, शक्ति एवं बाराद्वार सहित जय जयपुर आदि जगहों में भव्य आयोजन किया गया, जहां जगह-जगह भंडारे एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया तो वही लोग अपने-अपने स्थान एवं घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान को अपने आस्था समर्पित किए हैं। इसी कड़ी में जांजगीर शहर में भी नैला रेलवे स्टेशन के सामने कचहरी चौक में कचहरी चौक का राजा समिति के युवाओं द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। वहीं नेताजी चौक में महाकाल की रसोई तथा भाजपा नेता के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।इसके अलावा शंकर सिंघानिया परिवार के द्वारा भी भंडारे का आयोजन कर भक्तों को खिलाया गया। आज प्रात: से ही सभी मंदिरों में लोग सुबह से तैयार होकर भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे वहीं विशेष पूजा अर्चना कर अपनी कुशलता के लिए भगवान से प्रार्थना किया इस मौके पर न केवल राम मंदिर में बल्कि शिव मंदिर तथा कृष्ण मंदिर में भी भव्य आयोजन किया गया। जांजगीर के कचहरी चौक में कचहरी चौक के राजा समिति के युवाओं द्वारा दोपहर को प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया वहीं शाम को 51 सौ दीप से दीप प्रज्वलित कर पूरे मार्ग को प्रचलित किया गया। शाम का नजारा इतना मनोहरी एवं आनंदित था कि पूरे शहर के लोग कचहरी चौक में अपनी श्रद्धा व्यक्त करने आ गए थे। कचहरी चौक में दीप प्रज्वलित कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी इस मौके पर इस चौक के चारों तरफ जाने वाली मार्ग के डिवाइडरों में भी दीप जलाकर रोशन किया। शाम को एक तरह से दीपावली का त्यौहार मनाया गया जहां सभी घरों में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीप जलाए गए तो वहीं व्यापारी वर्ग भी अपने-अपने प्रतिष्ठान में दीप जलाकर अपनी एवं अपने परिवार की कुशलता के लिए भगवान से कामना किए हैं यह समय विलक्षण एवं अद्भुत रहा है जहां विभिन्न पार्टियों के लोग अपनी राजनीतिक मनसा को किनारे करते हुए एक मंच से भी ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं जिन्होंने उत्साह एवं सक्रियता दिखाकर यह सिद्ध कर दिए हैं कि उनके दिलों में भी भगवान श्री राम के नाम धड़कता है।

RO No. 13467/11