
चरचा कालरी। नगर पालिका शिवपुर चर्चा प्रशासन की मनमानी व लापरवाही की वजह से स्थानीय नागरिक सहित मीट मटन विक्रय करने वाले छोटे दुकानदार बेहद परेशान है नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में मांस विक्रय करने वाले छोटे व्यवसाईयों का एक तबका ऐसा है जो वर्षों से विकास की राह जोह रहा है। इस दौरान कई दशक बीत गए किंतु यह व्यवसाई विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए आज भी यह छोटे दुकानदार गंदे नाले के किनारे बैठकर खुले में व्यवसाय करने को मजबूर है नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 6 व 7 के बीच गंदे नाले के किनारे संक्रमित जगह पर मीट मटन मुर्गा मछली आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों को सहज रूप में देखा जा सकता है। गंदे नाले के किनारे संक्रमण फैलने की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता इसके बावजूद यह छोटे दुकानदार अपने परिवार का जीवन यापन करने हेतु मजबूर होकर वही व्यवसाय करते हैं इन छोटे दुकानदारों के द्वारा विधायक सांसद मंत्री के समक्ष गुहार लगाई जा चुकी है किंतु इनकी फरियाद आज तक किसी ने नहीं सुनी स्थानीय स्तर पर मुख्य रूप से भाजपा व कांग्रेस की सरकार नगर पालिका शिवपुर चर्चा में बनी हर साल दोनों ही दलों के नेता आश्वासन देते रहे किंतु चुनाव के पश्चात इन व्यवसाईयों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इन व्यवसाईयों के व्यवस्थापन हेतु कतिपय लोगों के द्वारा लाखों का वारा न्यारा कर लिया गया किंतु इन गरीब व्यवसाईयों को सुविधा नहीं मिल सकी। असहनीय दुर्गंध से परेशान हैं नगरवासी- पालिका क्षेत्र के बीचो-बीच मुख्य मार्ग मे अघोषित रूप से चल रहे मीट मटन मार्केट मे हमेशा असहनीय बदबू फैली रहती है मटन मार्केट के एक तरफ अघोषित रूप से सीवरेज नाला का गंदा पानी ,उसके साथ कचरे का ढेर, और फिर मांस मटन के टुकड़े, चारों तरफ मच्छर मक्खियों की भिन्न-भिनाहट इन सब की वजह से मटन मंडी में खड़े रहना बेहद दुभर हो जाता है इसी मार्केट के बीच से गुजरने वाले रास्ते से स्वामी आत्मानंद विद्यालय, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, स्वामी रामदास स्कूल के छोटे बच्चे प्रतिदिन आना-जाना करते हैं खुले में पड़े मुर्गा मछली के मांस के टुकड़े ,खून से सने लोथड़ों को देखकर बच्चों के मस्तिष्क में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है किंतु इन बेहद गंभीर समस्याओं के निदान के प्रति नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधि पूरी तरह आंखें बंद किए हुए हैं। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा स्लॉटर हाउस उच्च अधिकारियों को उपलब्धि के क्रम में जानकारी देने हेतु पालिका प्रशासन द्वारा बेहद घटिया व गुणवत्ता विहीन स्लॉटर हाउस बनवाया गया है इस लेटर हाउस के दीवारों में दर्जनों दीवार डरा रहे हैं जिन्हें सीमेंट डालकर भर दिया गया है इसके अलावा कई जगह कंक्रीट में भी क्रैक है जिससे कभी भी अपनी घटना घटित हो सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन शिवपुर चर्चा की होगी यह सोच का विषय है कि पालिका प्रशासन द्वारा स्लॉटर हाउस बनवाने के बाद स्थानीय विक्रेताओं का आवंटित क्यों नहीं किया गया ,जानबूझकर देरी करने की वजह क्या है। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के नेता प्रतिपक्ष व वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद अरुण जायसवाल ने कहा कि पालिका प्रशासन जानबूझकर मनमानी कर रहा है। विधायक भैया लाल राजवाड़े व कलेक्टर कोरिया को जानकारी देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग करेंगे नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में विकास कार्यों के नाम पर बंदर बांट की गई है। स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु कोई पहल नहीं की गई शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा स्थानीय व्यवसाईयों ने भी जिला प्रशासन और कलेक्टर कोरिया से शीघ्र पहल की मांग की है।





















