संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला खूनी झड़प में दो कैदियों की मौत, 2 घायल

संगरूर। पंजाब की संगरूर जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों व हवालातियों में खूनी झड़प हो गई। इसमें दो कैदियों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। जेल में रंजिश के कारण कैदी भिड़ गए। इसमें मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कलियाण निवासी धरमिंदर सिंह व गगनदीप सिंह गंभीर घायल हो गए। चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हरीश व धरमिंदर को मृत घोषित कर दिया। शहबाज व गगनदीप को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया है। डॉ. कर्मदीप सिंह काहल ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे जेल से चार लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सभी के शरीर पर तेजधार व नुकीली चीज से मारे जाने के कई निशान थे। झगड़ा का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RO No. 13467/11