
मुंबई 27 दिसम्बर। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उद्धव ठाकरे को निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है। शिवसेना का इससे पुराना नाता है। राउत ने दावा किया कि जब भाजपा ने ढांचे के विध्वंस के लिए शिवसेना को दोषी ठहराया तो इसके संस्थापक बाल ठाकरे ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।यह पूछे जाने पर कि क्या ठाकरे को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अयोध्या में आमंत्रित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम भाजपा से पहले से अयोध्या में हैं।






















