
नईदिल्ली।आपातकाल लागू किए जाने की तारीख 25 जून को हर वर्ष संविधान हत्या दिवस के रूप में मानने के केंद्र सरकार के फैसले को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बताया। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जिन लोगों ने संविधान का विरोध किया और इसे खत्म करने का आह्वान किया, वे ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की नकारात्मक राजनीति में लिप्त होंगे। गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा पर पलटवार करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लडक़र स्वतंत्रता और अपना संविधान हासिल किया है।
जिन्होंने संविधान बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वही संविधान की रक्षा करेंगे। जिन लोगों ने संविधान के क्रियान्वयन का विरोध किया, संविधान की समीक्षा के लिए आयोग बनाया, संविधान को खत्म करने की बात कही, अपने निर्णयों और कार्यों से संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर बार-बार हमला किया, वे लोग संविधान हत्या दिवस मनाने की नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। इसमें आश्चर्य की क्या बात है।