सडक़ हादसे में बाल बाल बचे पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा

कोरबा। पाली तानाखार के पूर्व मोहित केरकेट्टा सडक़ हादसे में बाल बाल बच गए हैं। कटघोरा के लखनपुर में सडक़ पर बैठी मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ में जा घुसी कार। हादसे में पूर्व विधायक को गंभीर चोट लगी है,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्व विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली जा रहे थे तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक को बाहर निकाला फिर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल भिजवाया।

RO No. 13467/11