
कोरबा। एसईसीएल में सडक़ो की दशा सुधारने के लिए बीकेकेएमएस काफी प्रयास कर रहा है । पुराने कालोनियों में सडक़ की दशा अत्यंत खराब है जेसीसी सदस्य इस मामलो को लगातार उठाते रहे है। बीकेकेएमएस के अशोक सूर्यवंशी व रंजय सिंह का कहना है कि ढेलवाडीह, बल्गी, छुराकछार, मानिकपुर ,रजागामार में भी सडक़ की दशा अत्यंत खराब है। कोयला कामगारों को ड्यूटी आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार देखने में आया है कि सडक़ पर बने गड्डो के चलते कामगार दुर्घटना का शिकार हो जाता है। मानिकपुर कालोनी में सडक़ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए काफी दबाव बनाया गया था अन्य स्थानों पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आईआर बैटक में लगातार मामलो को उठाया जाता रहा है। दीपावली के बाद बीकेकेएमएस पुन: दबाव बनाएगा । सभी ईकाई में कोयला कामगार सडक़ की दशा को लेकर काफी परेशान है


























