सत्तूर के पास पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, मेघालय में 20 किलो सोने के बिस्कुट जब्त

चेन्नई 15 दिसम्बर। तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अग्निशमन और बचाव विभाग की ओर से यह जानकारी सामने आई है। इस बीच मेघायल से भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शिलांग सीमा शुल्क विभाग ने मेघालय के डिएंगपासोह में एक वाहन से 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के 20 सोने के बिस्कुट (2331.82 ग्राम सोना) जब्त किए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

RO No. 13467/11