सरायीपाली में रासेयो शिविर से विद्यार्थियों ने लिया

अनुभव चांपा । खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय दिल्ली व शिविर क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के निर्देशक डॉ अशोक कुमार श्रोती, राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नीता वाजपेई, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा व जिला संगठक डॉ वाईके तिवारी के निर्देशन तथा प्राचार्य बीएल चौधरी के संरक्षण व डीसी बंजारे कार्यक्रम अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में शाउमावि सुखरीकला के एनएसएस इकाई के द्वारा 02 जनवरी से ग्राम सराईपाली में विशेष सात दिवसीय शिविर लगाया गया है। जिसके चतुर्थ दिवस 5 जनवरी को प्रात: योग, प्रभात फेरी एवम् नाश्ता के पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत मंदिर परिसर की साफ सफाई किया गया तथा बस्ती अंदर स्थित सांस्कृतिक मंच और देव स्थल का रंग रोगन किया गया। भोजन उपरांत बौद्धिक परिचर्चा का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे जेएल रात्रे प्राचार्य शाउमावि उमरेली के अध्यक्षता एवं डॉ श्याम लाल कंवर के मुख्य आतिथ्य तथा पी पटेल प्राचार्य शाउचमावि तुमान, गंगा सिंह कंवर प्राचार्य शाउमावि कराईनारा, केएम यादव प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल ढिटोरी, आरके श्रीवास्तव प्राचार्य शाउमावि सरगबुंदिया, राम नारायण प्रधान व्याख्याता शाउमावि सोहागपुर, फिरत राम सारथी अपेक्स के विशिष्ट आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन कामेश कुमार कर्ष एवं कुमार बरेठ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुकन्या योजना विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान किया गया। प्राथमिक शाला सरायपाली के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बीएल चौधरी प्राचार्य शाउमावि सुखरीकला के द्वारा समस्त अतिथियों को गमछा देकर सम्मानित करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण जनों एवं स्टाफ सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

RO No. 13467/11