सहकारी बैंक में पैसा निकालने किसानों की लंबी कतार

कोरबा । दो वर्ष का बकाया बोनस व बेचे गए धान की राशि खाते में आने के बाद पैसा निकालने के लिए किसानों की लंबी कतार जिला सहकारी बैंक शाखाओं में लग रही है। लेकिन बैंकों में पर्याप्त कैश की व्यवस्था नहीं होने की वजह से समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान एवं 2 साल के लंबित बोनस का पूरा भुगतान के लिए मायूसी हाथ लग रही। कोरबा जिले के सर्वाधिक किसानों वाला सबसे बड़े ब्रांच बरपाली को प्रतिदिन 3 करोड़ की डिमांड पर बमुश्किल 1 करोड़ रूपए ही चेस्ट बैंकों से मिल रहे। जिसकी वजह से किसानों को प्रतिदिन औसतन 25 हजार रुपए से अधिक का भुगतान नहीं हो पा रहा। नाराज किसान जहां हंगामा कर रहे।

RO No. 13467/11