साप्ताहिक बाजार स्थल के बीचों बीच लगा दिया मिट्टी का ढेर

चरचा कालरी। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के एक ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही की वजह से साप्ताहिक बाजार में सैकड़ो ग्रामीणों , व्यापारियों , और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साप्ताहिक बाजार स्थल के बीचों-बीच ठेकेदार द्वारा मनमानी से मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है, जिससे सब्जी विक्रेताओं के लिए बैठने का कोई उचित स्थान बचा नहीं है। विक्रेता अब उस ढेर के किनारे, गंदगी के बीच बैठकर अपना व्यापार कर रहे हैं, जिससे उनके व्यापार में बाधा उत्पन्न हो रही है मिट्टी के ढेर ने न केवल व्यापारियों के लिए बैठने की जगह को सीमित कर दिया है, बल्कि ग्राहकों के लिए भी बाजार का माहौल अस्वच्छ बना दिया है। हजारों की आबादी वाले नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र के इस मुख्य साप्ताहिक बाजार में शौचालय तथा पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है शौचालय की कमी की वजह से विशेषकर महिलाओं को अत्यधिक असहजता और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल व्यक्तिगत असुविधा पैदा कर रही है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंता का विषय बन गई है।
ग्रामीण और छोटे व्यवसाईयों को हो रही इस सुविधा सुविधा के लिए पूरी तरह से ठेकेदार जिम्मेदार है इसके अतिरिक्त इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के जिम्मेदार लोगों का आंखें बंद करना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ग्रामीण व्यापारी और बाजार में उपस्थित स्थानीय नागरिक इस असावधानीपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक विक्रेता ने कहा, हमारा व्यापार ही हमारी आजीविका है, लेकिन इस मनमानी से न केवल हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि हमें दैनिक जीवन में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह के अनुभव ने स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी नजर आ रही ह
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका शिवपुर चर्चा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अपेक्षा की है कि इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। बाजार में स्वच्छता, सुविधाओं एवं व्यापारी समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने हेतु तत्काल शौचालय चालू करने व बाजार के दिन पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

RO No. 13467/10