
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।रिलीज के चौथे सप्ताह में भी फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है।फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। शुरुआत से धुआंधार कारोबार करने के बाद अब डंकी और सालार के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही एनिमल की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। एनिमल की कमाई के 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें मामूली बढ़त देखने को मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे रविवार (24वें दिन) 2.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 536.17 करोड़ रुपये हो गया है।भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एनिमल ने 550 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।दुनियाभर में भी फिल्म का खूब डंका बज रहा है। यह फिल्म 862.21 करोड़ रुपये कमा चुकी है। रणबीर ने 2004 में आई शॉर्ट फिल्म कर्मा के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

























