
चरचा कालरी। होलिका दहन के दिन चर्चा पुलिस की सक्रियता से अप्रिय घटना टल गई पुलिस ने तलवार लेकर घूम रहे आदतन अपराधी को तत्काल गिरफ्त में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक केवट पिता राम आश्रय केवट उम्र 45 वर्ष वर्तमान निवासी सुभाष नगर एसईसीएल क्वार्टर चर्चा जिला कोरिया स्थाई निवासी शकीन भथोली थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश विगत कुछ दिनों से चरचा कालरी में नौकरी करने के लिए भटगांव जिला सूरजपुर से स्थानांतरण पर आया हुआ है जो इतवार के दिन दोपहर 12 बजे सुभाष नगर चरचा कालरी मेन रोड में शराब के नशे में एक लोहे की नंगी तलवार लेकर लहरा रहा था जिससे आमजन काफी भयभीत थे इस घटना की जानकारी चर्चा पुलिस को दी गई जिस पर चर्चा थाना के थाना प्रभारी अनिल किंडो उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी ने मौके पर से आरोपी के हाथ से एक लोहे की नंगी तलवार जप्त किया तथा अपराध क्रमांक 79 /24 धारा 25.27 आर्म्स. एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बैकुंठपुर के न्यायालय पेश किया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल बैकुंठपुर भेजा गया है इसके पूर्व आरोपी के विरुद्ध थाना भटगांव जिला सूरजपुर में 16 मामले दर्ज हैं तथा थाना चर्चा में एक मामला दर्ज है जो प्रकरण न्यायालय में पेश है तथा कुछ मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दंडित किया गया है अशोक केवट के विरुद्ध 18 मामले न्यायालय में चल रहे हैं चर्चा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सतत निगाह सघन पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।




























