
जांजगीर चांपा। पांच दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महोत्सव आयोजन 23 से 27 दिसंबर तक सूर्यांश विद्यापीठ सूर्यांश प्रांगण-सिवनी नैला में किया जाएगा। सूर्यांश धाम खोखरा में महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संजय गढ़वाल अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज जांजगीर सक्ती कोरबा परिक्षेत्र के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश पैगवार सदस्य छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, सूर्यवंशी समाज के उपाध्यक्ष संत राम बौद्ध एवं मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र धनराज, सूर्यवंशी समाज खोखरा के अध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी एवं उपाध्यक्ष शिव प्रधान शामिल थे। बैठक में महामहोत्स के आयोजन को लेकर पर चर्चा हुई। सदस्यों ने महा महोत्सव के आयोजन के प्रस्ताव पर सहमति प्रकट करते हुए प्रारंभिक तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में सूर्याश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षकों के अलावा हरदेव टंडन, रेवा राम सूर्यवंशी, सुखराम गरेवाल, दुखूराम गोयल, विश्वनाथ गढ़वाल, राजेश ढोसले, विश्राम खरे, राम शंकर टाइगर, जयप्रकाश खरे, दिलीप टाइगर, रामकुमार सूर्यवंशी, भागवत सूर्या, रोहित सोनी, लक्ष्मी प्रसाद कलियारे, कौशल कलियारे एवं कमलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रो.गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि सूर्यांश महामहोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर से होगा। इस दिन मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय दिवस 24 दिसंबर को महा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ के पश्चात करियर मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर को रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।






















