सेजस सोहागपुर में शिक्षक-पालक संघ की बैठक

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम वि सोहागपुर में शासकीय निर्देशन में शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अभ्यागत पेटरस ओडिय़ा शाखा प्रबंधक एस बी आई सोहागपुर, विशिष्ट अभ्यागत प्यारे लाल आदिल प्राचार्य, जे बी डी कटघोरा कालेज, समाज सेवी, मनोज गुप्ता , फिरत सारथी डायरेक्टर सेपवस संस्था कोरबा, हेम कुमार कुर्रे प्राचार्य और संजय कुमार चौहान शैक्षिक समन्वयक की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना और वंदना से प्रारंभ हुआ। मनोज प्रधान सहा शिक्षक द्वारा बैठक के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कविता के साथ विचार प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्यारेलाल आदिले द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, प्राचीन शिक्षा पद्धति को रेखांकित किया गया और पालक शिक्षक मेगा बैठक के विषय में पालकों के उत्तरदायित्व, शिक्षकों के कर्तव्य और छात्रों के आगे बढऩे के समुचित उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तथ्यों को आंकड़े के साथ प्रस्तुत करते हुए बहुत ही प्यार से भावनात्मक और ओजस्वी वक्ता के रूप प्रस्तुत होकर सब का मन मोहा। फिर मनोज गुप्ता द्वारा अपने आप बीती घटनाओं के माध्यम से छात्रों के लिए विचार प्रस्तुत किया गया । मुख्य अभ्यागत पेटरस ओढिया के द्वारा बैंक में लेन-देन में होने वाली कमियों को विस्तार से प्रकाश डालते हुए समस्तसावधानियों को उद्धृत किया गया।आब्जर्वर के रुप में मनोज कुमार व्याख्याता शाउमावि फरसवानी का विशेष मार्गदर्शन रहा।इस कार्यक्रम में शिक्षक बाल्मिकी प्रसाद देवांगन, भगतराम दिनकर , मनीराम साहू , राजेन्द्र पटेल, विजय बहादुर कँवर, वेगेंद्र साहू, कन्हैया लाल पटेल , सी. के. चंद्रा श्रीमती प्रमिला कँवर उपस्थित थे वहीं पलकों में ओमप्रकाश बरेठ, शिवनारायण सोनवानी, जय पैकरा, रामकुमार रावत, रवि कुमार पटेल, परस राम रावत हरप्रसाद कँवर, श्रीमती उर्मिला महंत, श्रीमती रेहाना बानो ,श्रीमती छांया कँवर , श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती नीता महंत उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि जोन सिंह कँवर व सरपंच प्रतिनिधि परस राम कँवर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सेजेस सोहागपुर के 12वी कला के छात्रों एवं शाला नायक हेम किरण के साथ सभी छात्र प्रतिनिधि, कक्षा नायकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सान्डे मेडम , श्रीमती जय प्रभा कंवर , महेंद्र कंवर एवं स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन आर.एन. प्रधान (व्याख्याता) सोहागपुर ने किया व आभार हेम कुमार कुर्रे (प्राचार्य) सोहागपुर ने किया।

RO No. 13467/11