कोरबा। विवेकानंद सेवा सदन में आज शाम 5 बजे वर्ष 2023 का अंतिम गुरु पूजन व समर्पण कार्यक्रम रखा गया है। आरएसएस के जिला संचालक किशोर बुटोलिया यहां मुख्य वक्ता होंगे। जिला कार्यवाह ने बताया कि अब तक उपस्थिति से वंचित सदस्य इस कार्यक्रम में अपेक्षित हैं। संबंधितों को इस बारे में सूचित किया गया है।