
कोरिया बैकुंठपुर। सुशासन दिवस की संकल्पना को जमीन पर यथार्थ रूप में कैसे कब और किन तरीकों से क्रियान्वित किया जाएगा इन समस्त मूल सिद्धांतों को अमली जामा पहनाने के लिए धान खरीदी केंद्र सोनहत में सुशासन दिवस के संबंध में एक विशाल शिविर का आयोजन कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लगेह के निर्देशानुसार और अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सोनहत राकेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर में सुशासन दिवस क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं के संबंध में विस्तृत चर्चाएं हुई। साथ ही सोनहट विकासखंड अंतर्गत सत्र 2014-15 एवं 15 16 के शेष रह गए धान बोनस थे उनका भी डिजीटल वितरण कार्य किया गया। इस अवसर पर सुसज्जित मंच और भारी भीड़ के बीच में अनविभागीय राजस्व अधिकारी राकेश कुमार साहू ने अपने संदेश प्रस्तुति के दौरान उपस्थित समस्त किसान एवं आम जनों को सुशासन दिवस एवं धान बोनस के संदर्भ में विस्तृत तौर पर बातें बताईं। उन्होंने आंकड़ों को बताते हुए बताया कि विकासखंड के 1423 किसानों को लगभग 2 करोड़- का लाभांश वितरण किया जाना है । इस अवसर पर राज्य स्तरीय अभनपुर के कार्यक्रम का एलईडी पर्दे पर सीधा प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया ।माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के उद्बोधन एवं उनके द्वारा राज्य के विभिन्न किसानों से किए गए सीधे संवाद का प्रसारण भी आयोजन स्थल पर किया गया। संपूर्ण आयोजन में किसानों को सूची के माध्यम से पढक़र एवं लिखित स्वरूप में उनके खाते में स्थानांतरित होने वाली बोनस की राशि के संबंध में बताया गया। एवं 100 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस पूरे आयोजन में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के सदस्य राम प्रताप मरावी श्रीमती सोनिया प्रकाश राजवाड़े एवं सरपंच पंच ईस्वर राजवाडे एवम मनोज साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान धान बोनस वितरण के अलावा छत्तीसगढ़ की अन्य किसान संबंधी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के सफल दायित्व निर्वहन हेतु पूर्व से अनविभागी राजस्व अधिकारी राकेश कुमार साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनहत अलेक्जेंडर पन्ना के द्वारा सुंयोजित योजना पर कार्य किया गया। जिसका रूपांतरण कार्यक्रम स्थल पर दिखा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अन्य विभागीय अधिकारी सहकारिता तथा राजस्व के अमले का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मारुति शर्मा के द्वारा किया गया।






























