
जांजगीर चांपा। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में निर्मित रनिंग ट्रैक में मोटर सायकल में स्टंटबाजी करने वाले 2 युवकों को महंगा पड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 6 जनवरी को मुनंद रोड में 3 करोड़ रुपए की लागत से बने स्पोट्र्स स्टेडियम का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण कराया गया। जिले के खिलाडिय़ों को सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम की सौगात मिली। लेकिन इसका बेजा फायदा उठाते हुए रनिंग ट्रेक पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाइक स्टंटबाजी किया जा रहा था। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद थाना जांजगीर पुलिस को स्टंटबाजी करने वाले का वीडियो वायरल की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। स्टंटबाजी करने वाले युवक सोनू राठौर एवं आकाश सूर्यवंशी दोनों निवासी खोखरा थाना जांजगीर को पकड़ा गया। उनके खिलाफ धारा 170, 126, 136 (3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही न्यायालय में पेश किया गया। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। शहर में अधिकांश दिन असामाजिक तत्व स्टंटबाजी शहर में करते रहते हैं।
दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद थाने में उठक-बैठक कराई गई। साथ ही दोनों से थाना प्रभारी प्रवीण द्विदी ने कहा कि रनिंग ट्रैक क्यों बनाई गई, दौडऩे के लिए, बाइक क्यों चला रहे थे, गलती हो गई। अब से स्टंटबाजी नहीं करने की बात कही गई। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्व पर असर पड़ेगा। जिला प्रशासन द्वारा बड़े तामझाम से मुख्यमंत्री के हाथों स्पोट्र्स स्टेडियम का लोकार्पण कराया गया। यह जिले के लिए बड़ी सौगात की बात कहते हुए जिला प्रशासन वाहवाही लूट रही है। लेकिन स्टेडियम की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। स्टेडियम में केवल खिलाडिय़ों के 8 से 10 अलग-अलग खेल स्टेडियम बनाया गया। ताकी खिलाडिय़ों को इसका फायदा मिल सके। खिलाड़ी की जगह इधर असामाजिक तत्व बाइक में स्टंटबाजी कर रहे हैं।






















