स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

कोरिया/बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न द्रष्टा, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मानवता के पुजारी छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के पिता स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पी सी सी सदस्य योगेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव उर्फ लल्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रामकृष्ण साहू, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह, पार्षद ललिता सिंह,एल्डरमैन संजयोती मरकाम, पार्षद ललिता सिंह, एल्डरमैन सौरभ गुप्ता,इशुभ इराकी,धीरज सिंह,सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11