हमर क्लीनिक का निर्माण कराने प्रशासन ने खडग़ंवा के साप्ताहिक बाजार में हटाया बेजा कब्जा, अब मिलेगी काम को गति

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत खोंगापानी में शासन द्वारा अटल बाजार का निर्माण कराया गया था। इस बाजार को नगर पंचायत द्वारा जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया। नगर पंचायत में विपक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस का आरोप है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा मनमाने रवैया को अपनाते हुए बाजार को तोड़कर हमर क्लीनिक बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अटल बाजार का निर्माण कई लाख रुपए की लागत से हुआ था। इसमें 12 दुकानें बनाई गई थी, मगर इस बाजार का कभी लोकार्पण नहीं हुआ और ना ही किसी को आवंटित किया गया। बाद में यहां पशु औषधालय संचालित होने लगा था वहीं अब इस बाजार को नगर पंचायत द्वारा जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया। नगर पंचायत खोंगापानी के नेता प्रतिपक्ष जगदीश मधुकर ने बताया कि इस अटल बाजार को तोडऩा कहीं से उचित नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस अटल बाजार का लोकार्पण भी नहीं हुआ था और इससे स्थानीय जनों को कोई लाभ भी नहीं मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष खोंगापानी के द्वारा मनमानी तरीके से तोड़ा गया है जो कि सरासर अनुचित है, प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। अटल बाजार को तोडऩे को लेकर नगर पंचायत खोंगापानी के अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 15 साल पहले अटल बाजार भवन का निर्माण हुआ था। लोकार्पण की बात पर कहा कि 5 साल तक कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार रही, तब भी इस भवन का लोकार्पण क्यों नहीं कराया गया। अब यह भवन जर्जर हो चुका है इसलिए इसे तोड़कर हमर क्लीनिक शासन की महत्वाकांक्षी योजना के लिए भवन बनाया जाएगा। चूंकि मैंने अपनी परिषद में इस बात को रखा और सब की सहमति को लेकर इस निर्माण को कराया जाएगा। वहीं विपक्ष का आरोप निराधार है।

RO No. 13467/11