हमारे खिलाफ कुछ बोला तो मौत मिलेगी : दाऊद के गुर्गे रियाज भाटी ने गवाह को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

मुंबई, २० नवंबर । मुंबई पुलिस ने रियाज भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी सहयोगी द्वारा उन्हें धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा, मैं गवाही देने के लिए अदालत न जाऊं अगर वह जाऊं तो रियाज भाटी के पक्ष में गवाही दूं। यदि मैं ऐसा नहीं करता है तो वह मुझे मौत के घाट उतार देंगे। शिकायत के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने आरोपी रियाज भाटी और उसके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

RO No. 13467/11