हरियाणा की झांकी में महिला सशक्तिकरण पर जोर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

RO No. 13467/11