हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

चरचा कालरी। 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे चरचा कालरी क्षेत्र में काफी उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विशेष कर बच्चों में काफी उत्साह रहा क्षेत्र के प्रबंधक कार्यालय में जितेंद्र कुमार सह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा द्वारा ध्वजारोहण किया गया वहीं क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा में डॉ संजय सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ध्वजारोहण किया इसी क्रम में नगर पालिका शिवपुर चर्चा कार्यालय में अध्यक्ष लाल मुनि यादव हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा एक्सेल ट्रेडिंग में कोऑपरेटिव स्टोर में के .राजू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्थित सभी श्रम संगठन कार्यालय, बैंक ,आंगनवाड़ी ,शासकीय कार्यालय, ऑटो चालक संघ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, स्वामी रामदास इंग्लिश मीडियम स्कूल ,वैष्णवी पब्लिक स्कूल ,शासकीय हाई स्कूल सहित कई जगहों पर भी उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुख्य अतिथि राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा विशिष्ट अतिथि अरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता कार्यक्रम के अध्यक्ष निसार खान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर शशि भूषण राय प्राचार्य ,संजय देवांगन पार्षद ,कुंडल साय पार्षद ,मोहम्मद एजाज गुड्डू पूर्व पार्षद ,दीपा विश्वकर्मा उपाध्यक्ष महिला मंडल शिवपुर चर्चा पुरुषोत्तम विश्वकर्मा आदित्य जायसवाल नितिन जायसवाल श्रीमती निशा राय, मिंटू सर, भगत सर सहित विद्यालय के स्टाफ स्कूल की छात्र-छात्राएं अभिभावक उपस्थित थे , बच्चों को संबोधित करते हुए राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ने कहा कि हमें अपने देश के संविधान पर बेहद गर्व है हमारे देश का संविधान सर्वश्रेष्ठ संविधान है देश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है संपूर्ण विश्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के प्रति विश्वास और सम्मान बड़ा है विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है इस हेतु उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है आप सभी मन लगाकर पढ़ेंगे और विद्यालय सहित चर्चा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे उद्बोधन के क्रम में अरुण जायसवाल मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा ने बच्चों शिक्षकों अभिभावकों व उपस्थित सम्माननीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा है विद्यालय को एक सूत्र में बांधकर चलने वाले विद्यालय के कर्मठ प्राचार्य शशि भूषण राय संस्थापक निसार खान एवं समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक अच्छे स्कूल व उत्कृष्ट शिक्षा का योगदान इस क्षेत्र को दे रहे हैं।
विद्यालय की मेधावी छात्रा प्राची राजवाड़े जिन्होंने रिद्धि सिद्धि संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रथम पुरस्कार दस हजार राशि का चेक प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो अतिथियों के द्वारा दिया गया कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ शिक्षक कर्मचारी को भी उपहार दिए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जुंबा पी टी, मनमोहन देशभक्ति पूर्ण व धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई जिसकी सभी ने सराहना की।
पस्थित रहे।

RO No. 13467/11