
कोरबा। एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने एरिया का दौरा शुरू कर दिया है। वे आज हसदेव एरिया में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी भी हसदेव जाएंगे। इसके पहले भी गोपाल नारायण सिंह गेवरा एरिया में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। यहां बैठक लेने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का संचार हुआ है और सदस्य संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इधर एचएमएस के एसईसीएल अध्यक्ष रेशमलाल यादव भी एसईसीएल क्षेत्र के कई एरिया में दौरा कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने विश्रामपुर क्षेत्र का दौरा किया था। वे शेखचांद मंसूरी के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी।
























