बदायूं। मानवाधिकार कार्यकर्ता शबनम खान अपने बयानों को लेकर पहले से चर्चा में रही हैं। अब वह दिल्ली से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकल पड़ी हैं। उनका कहना है कि सपने में प्रभु राम आए थे, कहने लगे कि पैदल अयोध्या चली आओ। बस बोरिया विस्तर बांधकर निकल पड़ी। अब तो अयोध्या पहुंचकर ही चैन मिलेगा। हाथ में भगवा ध्वज और जुबां पर जयश्री राम का जयघोष करते हुए शबनम खान सोमवार को जिले में कस्बा नाधा पहुंचीं। यहां हिंदुवादी संगठनों के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सपने में प्रभु श्रीराम आए थे, उन्होंने कहा कि जब मंदिर नहीं बना था तब आप लड़ती थीं। अब मंदिर बन गया है पैदल अयोध्या चली आओ। इसके बाद बोरिया विस्तर बांधकर अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़ी।