हृदयाघात से रूक्मणी देवी का निधन

कोरबा। अग्रसेन चौक पर संचालित बालाजी हार्डवेयर के संचालक गोपीराम अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रूकमणी देवी अग्रवाल का बीती रात दिल का दौरा पडऩे से दुखद निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थीं तथा अपने पीछे पुत्र नीरज अग्रवाल(राजा), मुकेश अग्रवाल (वीरू) सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई है। अत्यंत मृदभाषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति की श्रीमती रूकमणी की निधन की खबर जैसे ही आम हुई तुरंत शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में कर दिया गया । इस अवसर पर स्वजातिय बंधुओं के अलावा नगर के कई गणमान्य नागरिक व व्यापारीगण उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम स्थल में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले अंतिम यात्रा अग्रसेन चौक स्थित उनके निवास स्थान से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई।

RO No. 13467/11