जांजगीर-चांपा। गंभीर अपराधों में शामिल फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। लगातार 48 घंटे तक चलाए गए अभियान में 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 36 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, बलवा, मारपीट जैसे संगीन अपराधों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो दिन तक लगातार चलाएं गए अभियान में 36 स्थायी वारंटी और 44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत वारंट तामील कर सम्बंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सभी थाना व चौकी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना जांजगीर में 13 गिरफ्तारी वारंट, 4 स्थायी वारंट, चौकी नैला में 4 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थायी वारंट, थाना अंकलतरा में 13 गिरफ्तारी वारंट, 1 स्थायी वारंट, थाना चाम्पा में 16 गिरफ्तारी वारंट, 5 स्थायी वारंट, थाना नवागढ़ में 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना बलौदा में 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना पामगढ़ में 2 गिरफ्तारी वारंट, 5 स्थायी वारंट, थाना शिवरीनारायण में 2 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा में 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना बम्हनीडीह में 2 गिरफ्तारी वारंट, 2 स्थायी वारंट, थाना सारागांव में 5 गिरफ्तारी वारंट कुल मिलाकर जिलेभर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
20 साल से फरार वारंटी पकड़ाया
विशेष अभियान के दौरान गंभीर अपराधों में शामिल कई साल से फरार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान 20 वर्षों से फरार वारंटी भी गिरफ्तार गिया गया। थाना जांजगीर क्षेत्र में हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला कर वर्षों से फरार को दो स्थायी वारंटी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। थाना चाम्पा क्षेत्र का एक लूट के आरोपी वारंटी जो लूट की घटना को अंजाम देकर 2 वर्षों से फरार था, जिसको चाम्पा पुलिस ने पकड़ा।