
जिले में नवरात्र पर हो रहे अनुष्ठान
कोरबा। औद्योगिक तीर्थ जाने वाले कोरबा जिले में वासंती नवरात्र पर्व की धूम है। चैत्र महीने की नवमी तिथि तक यह आयोजन होना है। वैदिक मंत्र की गूंज के साथ देवी गीत की आवाज लोगों के कानों तक पहुंच रही है। अलग-अलग प्रकार के अनुष्ठान इस पर्व में किया जा रहे हैं और इन सभी का प्रयोजन यही है की शक्ति की उपासना कर वरदान की प्राप्ति की जाए।
नवरात्र पर्व का परिप्रेक्ष्य कुल मिलाकर शक्ति पूजा से है। हर युग में शक्ति की पूजा हुई है और इसके माध्यम से आसुरी शक्तियों का विनाश किया गया है। विघ्न बाधा रहित समाज का निर्माण करने और अच्छी परिस्थितियों को विकसित करने के लिए इस प्रकार के पाव बनाने की परंपरा है जिसे निर्वाह किया जा रहा है। कोरबा के सर्वमंगला, वैष्णो दरबार, कंकालीन देवी, मड़वा रानी, दीपेश्वरी मंदिर, कोसगई देवी, छतापाठ, वनसरा देवी और कलचुरी कालीन ऐतिहासिक महिषासुर मर्दिनी मंदिर नवरात्र पर आस्था और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इन स्थानों पर पूजा पाठ के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित हो रहे हैं। पुरोहितों का समूह इस पूजा को संपन्न कर रहा है। पंडित दशरथनंदन द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र पर मंत्र जाप के साथ अन्य विधान करने का नियम है। सडक़ अपनी इच्छाशक्ति और सुविधा के अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। इसके पठन और श्रवण से कई प्रकार के लाभ होते हैं। आदिशक्ति दुर्गा अपने भक्तों पर हर स्थिति में कृपा करती रही है इसलिए निश्छल भाव से उनकी पूजा करनी चाहिए।