
अकलतरा। अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में नगर के एजुकेशन ट्रस्ट जेके नेशनल स्कूल सभागार में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आदमी को जीवन में हार बहुत कुछ सिखाता है, हार को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करके आगे बढ़ाना चाहिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मातृभूमि अकलतरा का कर्ज चुकाना है। जनता ने उन्हें दो बार विधानसभा भेजा और चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने युवाओं से नगर के विकास में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल खनिज निगम 20 करोड़ रुपये के घाटे में है, और उसे लाभ में लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण मुकीम ने की। उन्होंने कहा कि अकलतरा विधानसभा के राजनीतिज्ञों में सौरभ सिंह ने अब तक की सर्वोच्च उपलब्धि प्राप्त की है। अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट की स्थापना 1954 में हुई थी और पिछले 71 वर्षों से यह संस्था क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। सौरभ सिंह के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी ट्रस्ट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और अब सौरभ सिंह उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव ईश्वर खाडेलिया ने कहा कि सौरभ सिंह पिछले 10 वर्षों से ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में 1। ट्रस्ट ने निरंतर प्रगति की है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमला पाटले एवं पूर्व विधायक चुत्रीलाल साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुन अघरिया, गुलाब सिंह चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अकलतरा एजुकेशन ट्रस्ट, बैडमिंटन क्लब, राज्य कर्मचारी संघ, जैन समाज, जेके स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल सहित अनेक संगठनों ने सौरभ सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया और आभार प्रदर्शन प्राचार्य आरके विश्वकर्मा ने किया। समारोह में रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, राजकुमार सिंह, नरेश केडिय़ा, कमल केडिय़ा, आशालता सिंह, लव सिंह चंदेल, सतीश दीवान, दीनदयाल अग्रवाल, संजय सिंह सिसोदिया, विनोद केडिय़ा, रमाकांत सिंह, विकास केडिय़ा, निखिल कौशिक और नगर के अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की कहीं बात
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार प्रतिनिधित्व करने वाले अकलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे की बात कही है। श्री सौरभ अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से पहले बहुजन समाज पार्टी फिर इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे है। उन्होंने कहा कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनता का प्यार एवं दुलार उन्हें हमेशा से मिलते आ रहा है। श्री सौरभ ने कहा कि हर जीवन में बहुत कुछ सीखना है दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अकलतरा क्षेत्र की जनता का कर्ज भी चुकाना है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व सौंपा है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही।