
जांजगीर-चांपा। कांग्रेस पार्टी में सबको साथ लेकर चलने वाले नेता को जिले की कमान सौंपी जाएगी। संगठन का अध्यक्ष केवल मुखौटा बनकर ही ना रह जाए, इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा। उक्त बातें संगठन सृजन अभियान के तहत जिले पहुंचे पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने कही। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, शिव डहरिया सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सोमवार 6 अक्टूबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में जिला संगठन चुनाव को लेकर नियुक्त मुख्य पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर सबको साथ लेकर चलने वाले नेताओं को
जिले की कमान सौंपी जाएगी। अध्यक्ष पद को लेकर नीति एवं पार्टी हित में ध्यान रखने वाले नेताओ की बात भी सुनी जाएगी। संगठन का अध्यक्ष महज मुखौटा बनकर ही नहीं रहना चाहिए। ऐसे पदाधिकारी की तलाश की जा रही है। एक सवाल के जवाब में श्री बंसल ने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर पुराने कार्यकताओ से भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में स्वच्छ छवि के नेताओ को भी महत्व दिया जाएगा। संगठन चुनाव को लेकर महिला, आदिवासी एवं युवाओं की राय भी ली जाएगी। ऐसे नेता जो 5 साल पहले दूसरे पार्टी को छोडक़र कांग्रेस पार्टी में आए है। उनकी जानकारी भी ली जाएगी। संगठन चुनाव को लेकर सामाजिक लोगों से भी चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान इंग्रिड मैक्लाउड, विधायक ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, शेषराज हरवंश, जनक ध्रुव, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, जरा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश पैगवार उपस्थित थे।

















