विधायक पर फर्जीवाड़े के आरोपों से मचा बवाल, जैजैपुर में भाजपाई सडक़ पर उतर कर रहे गिरफ्तारी की मांग

जैजैपुर। सेवा सहकारी समिति के पूर्व प्रबंधक व वर्तमान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू द्वारा किसानों के पैसों के गबन करने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सोमवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सडक़ पर उत्तर आए और कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की खून-पसीने की कमाई को फर्जी हस्ताक्षर, ब्लैक पैक और बैंक दस्तावेजों के माध्यम से हड़पना एक बड़ा अपराध है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जो पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति करती है, उसी के विधायक किसानों को आर्थिक रूप से तथा करने में लगे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार जैजैपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि भ्रष्टाचार और आपराधिक कृत्यों में लिप्त विधायक बालेश्वर साहू की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, ताकि वे अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकें। साथ में ही पीडि़त किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा और न्याय दिलाया जाए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि किसान विरोधी और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों को न्याय और भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिल जाती। आगे उच्चाधिकारियों से भी मांग की जाएगी। सभा को कृष्णकांत चंद्रा, द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, मोहन कुमारी साहू, पुष्पा गोपी सिंह ठाकुर, टिकेश्वर गवेल ने भी संबोधित किया। सभा का समापन सोनसाय देवांगन के द्वारा हुआ। इस अवसर पर सुशीला सिन्हा, लोकेश साहू, आयुष शर्मा, डिगंबर साहू, शत्रुधन यादव, मनहर,धनस्याम भारद्वाज, सचिन सिंह, हरनारायण यादव, सुरेश साह सम्पूर्णानंद महाराज, सुखदेव दिव्य डॉ. प्रसाद चंदा, महेंद्र चंद्रा जितेंद्र चंद्रा, जागेवर चंद्रा, विक्रम चंद्रा, विक्रम प्रताप सिंह, नीलकांत सोनी, राजू थवाईत तेजराम रानाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि विधायक बालेश्वर के खिलाफ हार और अंगूठा लगाकर लगभग 42.78 लाख रुपए क करने का मामला पुलिस ने किया है। आकाश नारदपूर्व कराई थी कि वर्ष 2015 से 2020 के बीच जिला सहकारी समितिनीहारने किसानों को केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड लीन के नाम पर ठगी की। विधायक और हमीर ने आवेदक के खाते से 24 लाख रुपए अपने और पान के खातों में ट्रांसफर किए और उसकी मां और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान लगाकर 42 लाख 28 हजार रुपए की निकासी कर ली। पापा पुलिस ने मामले में धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करना प्रारंभ कर दी है

RO No. 13467/11