इकाईयों में बनेगी नई कार्यकारिणी

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन कोरबा, कुसमुंडा क्षेत्र में नई कार्यकारिणी बनाने का कार्य शुरु हो चुका है। कुसमुंडा जीएम शाखा में मनीराम व सतीश राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद अब कुसमुंडा प्रोजेक्ट में नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। यहां पर राहुल वर्मा, मोरध्वज भार्गव के पास दायित्व है। पिछले दिनों दूसरे संगठन के लोग बीकेकेएमएस में आए हैं इसलिए इन नए चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। यहां के हिरेंद्र चंद्रा, अमिया मिश्रा के नेतृत्व में बीकेकेएमएस काफी मजबूत हुआ है। दीपका-कुसमुंडा क्षेत्र के महामंत्री रंजय सिंह ने रजगामार इकाई में सबसे पहले चुनाव कराया था। जिसमें सपन जैना, शिवदयाल साहू को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रभारी उत्तम कुलदीप को बताया गया है। जीएम शाखा कोरबा में भी भुवनेश्वर कश्यप को जिम्मेदारी मिलने के बाद यहां की सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इन दोनों स्थानों पर बीकेकेएमएस का ग्राफ बढ़ा है। अब पूरा ध्यान कोरबा पश्चिम के सिंघाली, ढेलवाडीह, बगदेवा क्षेत्र की ओर है। इस क्षेत्र में अशोक सूर्यवंशी प्रभारी हैं। इन इकाईयों में भी निश्चित रूप से संगठन मजबूत होगा।

RO No. 13467/9