
शिवरीनारायण। अरुण कुमार शुक्ला के परिवार की ओर से मिसदा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। धनंजय शुक्ला ने बताया कि कथा का आयोजन 7 से 15 सितंबर तक होगा। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा बाजार चौक स्थित निवास से निकलकर ग्राम भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद कथा प्रारंभ हुई। कथा आचार्य पंडित डॉ. दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी सुना रहे हैं। रोजाना कथा दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को परीक्षित जन्म, सुकर अवतार, कपिल अवतार, शिव कथा और ध्रुव कथा होगी।
9 सितंबर को अजामिल कथा और प्रह्लाद चरित्र, 10 सितंबर को गजराज कथा, सुकन्या कथा, राम जन्म और कृष्ण जन्म कथा, 11 सितंबर को बाल लीला, रास लीला और रुक्मणी मंगल, 12 सितंबर को अन्य विवाह और सुदामा कथा, 13 सितंबर को कृष्ण परमधाम, परीक्षित मोक्ष, कथा विराम और चढ़ोत्री, 14 सितंबर को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, गौ पूजा, भांचा पूजा, सहस्त्र धारा और ब्राह्मण भोज तथा 15 सितंबर को शांति भोज का आयोजन होगा। शुक्ला परिवार के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को कथा में शामिल होने की अपील की है।





















