रामानुजगंज। नवनियुक्त भाजपा मंडल के पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन के मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनवानी,अभिषेक सिंह जसवंत सिंह,धर्मजीत सिंह सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बरसते पानी के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सनवाल के कार्यकारणी विस्तार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में प्रथम कार्य समिति की बैठक व नवगठित मंडल के पदाधिकारी का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनपद पंचायत बलरामपुर के पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, जिला पंचायत के सभापति मुंशी राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भानु प्रकाश दीक्षित ने भाजपा मंडल सनवाल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के आप पदाधिकारी बने हैं यह आप सबके लिए गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य समाज के सभी वर्गों के लिए हो रहे हैं आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भाजपा मंडल के प्रथम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मंडल पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों के अनुसार कार्य करते हुए हर एक घर तक केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचना हमारा पहला लक्ष्य है। समय-समय पर भाजपा प्रदेश एवं जिला से जो भी निर्देश मिलेगा उसका हम सबको पालन करते हुवे संगठन के मजबूती एवं विस्तार के लिए कार्य करना है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने भी संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त भाजपा मंडल के पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन के मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनवानी, अभिषेक सिंह जसवंत सिंह,धर्मजीत सिंह सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बरसते पानी के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा…… जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया इस ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सैनिकों के सम्मान में उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा दुर्गा मंडप प्रांगण से रेस्ट हाउस तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते बन बरसते पानी के बीच देश भक्ति के भावना से ओत प्रोत होकर तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरन भारत माता के जयकारे जमकर लगाए गए।