
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी को अनुशासित रहने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्रवाई करने निर्देशित किया। 23 मई को रक्षित केंद्र जांजगीर में जनरल परेड का आयोजित किया गया। जिसमें नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय पहुंचे जिसके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये, परेड निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आम्र्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफ़ाई के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आवश्यक रूप से डंडा रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कैंटीन में उपलब्ध सामानों की भी देखा गया, नियमानुसार खरीदी बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, डीएसपी जितेंद्र खूंटे, डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित रहे।