एआरआई को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

बाराद्वार। नगर पंचायत बाराद्वार के सहायक राजस्व निरीक्षक कमल नारायण साहू के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे सहित सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनका सम्मान किया और मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में कमल नारायण साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और बाराद्वार में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने नगरवासियों, नगर पंचायत कार्यालय के स्टाफ और जनप्रतिनिधियों के स्नेह एवं सहयोग के लिए साधुवाद प्रकट किया। समारोह में नगर पंचायत सीएमओ पुनीत कुमार वर्मा, अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पार्षद अनिल यादव, अजय ठाकुर, भरत कर्ष, अमित बरेठ, पवन बंसल, आरती खुर्से, हेमंत साहू, लक्ष्मण देहारी, छत्तराम भैना, नंदकुमार राठौर, अनिल कुमार, देवप्रसाद बरेठ, संतोष साहू, मंगलु यादव, सुनीता राठौर, गणपत राम, लक्ष्मीन बाई सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11