
जांजगीर। ग्राम पंचायत केरा में लकवे से ग्रसित समारू सतनामी और उसके परिवार को संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राहत सामग्री दी गई। समारू करीब 14 वर्षों से कमर से नीचे पैर से निष्क्रिय है और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। परिवार में पत्नी सौरीन बाई और दो बच्चे रीना व सिमरन हैं। पत्नी मजदूरी कर परिवार चलाने की कोशिश करती हैं, लेकिन स्थिति दयनीय बनी हुई है।
अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इस परिवार को चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, आचार, दूध पाउडर, शक्कर, साबुन, मसाले समेत एक चारपाई, दो कुर्सी, एक स्टैंड पंखा, दो चादर, कपड़े, दो मच्छरदानी और बच्चों की पढ़ाई के लिए कापी-पेन आदि दी गईं। संत रामपाल महाराज के निर्देशानुसार जब तक परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरती नहीं, तब तक उन्हें मुफ्त राहत सामग्री मिलती रहेगी। इस मुहिम के तहत छत्तीसगढ़ बस्तर, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।





















