
नई दिल्ली। पांच नवंबर को गुरु नानक देव की 556वीं जयंती के अवसर पर 2,150 भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लाहौर पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य कार्यक्रम नानकाना साहिब के गुरुद्वारे में आयोजित होगा, जोकि लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। यही गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। ईवाक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहियुद्दीन ने बताया- “पाकिस्तान सरकार ने बाबा गुरु नानक देव की जयंती में भाग लेने के लिए 2,150 भारतीय सिखों को वीजा जारी किए हैं। ये श्रद्धालु चार नवंबर को वाघा सीमा के रास्ते से लाहौर पहुंचेंगे।”
अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखरेख करता है ईटीपीबी
ईटीपीबी देश में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखरेख करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है लेकिन इस बार भारतीय सिखों का स्वागत सम्मान और आतिथ्य के साथ किया जाएगा।

















