
जांजगीर-चांपा। धान से भरे ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। इस बीच गुस्साए लोग सडक पर उतर गए। वही मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच प्रशासन एवं ट्रक मालिक के द्वारा करीब 60 हजार की सहायता राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई की है।
इस संबंध में शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हो हंगामा अनुसार घटना सोमवार 28 अप्रैल दोपहर 1 बजे की है। शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम खोरसी निवासी रामकुमार साहू उम्र 50वर्ष किसी काम से अपने गांव खोरसी से शादी कार्ड बांटने के लिए शिवरीनारायण की ओर जा रहा था। इस दौरान धरदेई के पास उसकी बाइक को धान से भरे ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद वाहन चालक मौका देखकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी आसपास के लोगो ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस लिया है।
टीम मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामिण मुआवजे की मांग को लेकर सडक पर उतर गए। वही शासन एवं ट्रक मालिक के द्वारा करीब 60 हजार रूपऐ की सहायता राशि प्रदान किए जाने पर मामला शांत हुआ। घटना के बाद मृतक के शव का पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही कर शव परिजनो को सौप दी गई। पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वही दुर्घटना कारित वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।