कई मांगों पर विस्थापितों का मोर्चा
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र में जीएम कार्यालय के सामने आज फिर प्रदर्शन हुआ। विस्थापित यूनियन से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए यहां विभागीय सुरक्षा बल के साथ पुलिस तैनात रही।
खबर के अनुसार काफी समय पहले एसईसीएल कंपनी द्वारा अर्जित की गई जमीन के बदले नौकरी और पुनर्वास समेत कुछ मामलों में मुआवजा को लेकर यह प्रदर्शन हुआ। कुसमुंडा माइंस से प्रभावित कई गांव के विस्थापित इसमें शामिल हुए। उन्होंने इस बारे में पहले सूचित किया था। इसके अंतर्गत जीएम कार्यालय के सामने ये लोग झंडे, बैनर के साथ इक_े हुए। उन्होंने नारेबाजी की। पता चला कि भू-अर्जन के साथ-साथ मुआवजा और रोजगार से जुड़े प्रकरणों में केवल आश्वासन देने से ये नाराज हैं। उन्होंने परिणाम की मांग की है। प्रदर्शन को लेकर प्रबंधन के सामने कुछ परेशानियां हुईं। लंबे समय से इस तरह की परिस्थितियां कुसमुंडा क्षेत्र में बन रही है। इसके चलते उत्पादन और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि रूटीन के तहत इस तरह के प्रदर्शन क्षेत्र में हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस अपनी भूमिका निभा रही है। हर स्तर पर समन्वय बनाया जा रहा है।