मानसा २८ मई। दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में शिरकत करने का एलान किया है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने यह घोषणा की जिला कांग्रेस द्वारा रखी गई संविधान बचाओ रैली के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कीद्य बलकौर सिंह कहा कि उनके बेटे (सिद्धू मूसेवाला) तक उनको इंसाफ नहीं मिला है और बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए वह चुनाव लड़ेंगे द्यबलकौर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं की जा रही हैं और उनके बेटे के भी सरेआम हत्या की गई थी जिसके कुछ आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
उन्होंने कहा के राज्य में कानून की स्थिति बदत्तर होती जा रही है और आज संविधान को भी बढ़ाने की जरूरत है। बलकौर सिंह पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।